Site icon Yashbharat.com

बेहोशी की हालत में मिली 4 साल की मासूम, दुष्कर्म की आशंका!

masoom

दमोह । दमोह में 4 साल की मासूम गंभीर हालत में मिली है। मासूम के साथ दुष्कर्म की संभावना जताई जा रही है। मासूम बेहोशी की हालत में शहर के एक बरात घर जलसा परिसर में आज सुबह मिली। बरात घर को लोको क्षेत्र में रेल विभाग के द्वारा संचालित किया जाता है। स्थानीय लोगों ने जैसे ही मासूम को इस हालत में देखा तुरंत पुलिस को इसकी खबर दी।

इसके बाद मासूम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेहोश होने की वजह से अभी उसके बारे में पता नहीं चल पाया है। एसपी विवेक अग्रवाल ने मासूम के परिजनों का पता लगाने व मामले की सत्यता जानने के लिए पुलिस अधिकारियों को रवाना किया है।

Exit mobile version