Site icon Yashbharat.com

बुजुर्ग महिला से लंगूर का स्नेह-भाव, चकित रह गये लोग, वायरल हुआ वीडियो

27 06 2021 monkey n

जोधपुर, 27 जून। जोधपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक लंगूर वृद्ध महिला के सिर पर हाथ फेरता और स्नेह करता दिख रहा है। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे बंदर इस बुजुर्ग महिला से भली भांति परिचित है और महिला का कुशलक्षेम जानने के लिए वह इस घर में आया हो। वीडियो जोधपुर के फलौदी कस्बे का बताया जा रहा है, जहां भंवरी देवी नाम की महिला के पास यह बंदर बैठा है।

जोधपुर के फलौदी से वायरल हुए वीडियो में एक लंगूर, बुजुर्ग महिला के सर पर प्यार से हाथ फेरते हुए और उसे गले लगते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान परिवार के लोग लंगूर और बुजुर्ग महिला का वीडियो बना लेते हैं। इस अचानक पहुंचे लंगूर के करीब आने से महिला शुरु में सहम जाती है, लेकिन धीरे-धीरे लंगूर के स्नेह को समझ उसे भी दुलार देती है। ऐसा लगता है कि इस बुजुर्ग महिला का बंदर कोई पुराने जन्मों का नाता हो और यह लंगूर इस महिला की तबीयत और कुशल क्षेम पूछने के लिए आया हो।

लंगूर लगभग आधे घंटे तक इनके घर में रहा। परिवार के लोगों ने उसे आम और बिस्किट खाने को दिया, लेकिन लंगूर ने उन्हें हाथ भी नहीं लगाया। मानो वह सिर्फ इस बुजुर्ग महिला से मिलने के लिए उसके घर आया था। फलौदी निवासी बुजुर्ग महिला भंवरी देवी बताती है कि जब लंगूर उनके ऊपर आकर बैठ गया, तो एक बार तो उन्हें अजीब सा लगा, पर लंगूर की हरकतों को देख कर आश्वस्त हो गईं। लंगूर का उनके सर पर हाथ फेरना, जवाब में उनका भी लंगूर के पीठ पर हाथ लगाना, लंगूर का उनके पेट पर बैठना, ऐसा लग रहा था जैसे कोई उनके परिवार का ही सदस्य उनसे मिलने आया हो।

परिवार की सदस्य भारती सोनी के अनुसार यह अपने आप में रोचक और अद्भुत था, क्योंकि लंगूर ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुचाया। ये लंगूर पहली बार उनके घर में आया था, लेकिन उसकी हरकतें कुछ तरह की थीं, जैसे उसका इस घर स बरसों से संबंध हो। लंगूर करीब आधे घंटे तक इस घर में रहा और फिर चल गया। वीडियो वायरल होने के बाद हर तरफ इसके चर्चे हो रहे हैं।

Exit mobile version