Site icon Yashbharat.com

बिना बताए घर से निकलीं दो नाबालिग बहनों के शव हिरन नदी में मिले, दोनों के हाथ बंधे थे

img20230918163400 1695037064

जबलपुर। जबलपुर जिले के कटंगी से एक बड़ी घटना की खबर है। यहां दो नाबालिग बहनों की लाश मिली। जिसके हाथ बंधे हुए हैं। दोनों ही नाबालिग बहनें दो दिन से घर से लापता थी। दोनों ही बिना बताए घर से निकल गई थी। जिनकी परिजन तलाश कर रहे थे। आज दोनों का शव हिरन नदी के कटाई घाट से बरामद किया गया। इस दौरान दोनों के हाथ बंधे हुए थे। दोनों नाबालिग बहनों ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है। पुलिस इसकी पटासाजी में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है।

दोनों बहने बंधे हाथ के साथ पानी में बहती रही

ग्रामीणों के मुताबिक शव काफी देर से हिरन नदी में बह रहे थे। जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना बेलखेड़ा थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। इस दौरान दोनों बहने के हाथ बंधे हुए थे और लाश बह रही थी।

थाना प्रभारी कटंगी पूजा उपाध्याय के मुताबिक कटंगी निवासी दो बहने घर से बिना बताए गायब हो गई थी। जिनकी परिजन तलाश कर रहे थे। वहीं आज परिजनों ने सुबह आकर एफआईआर दर्ज कराई थी। दोनों बहनों की तलाश की जा रही थी। हालांकि बेलखेड़ा थाना से सूचना मिली कि दो लाश हिरन नदी के कटिया गांव में बहकर आई हुई है। शव की शिनाख्न मृतक दोनों बहनों के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों के शव को बरामद कर पीएम के लिए मेडिकल भेज दिया गया है।

Exit mobile version