मध्यप्रदेश

बाराती बनकर पहुंची आयकर विभाग की टीम, दो कारोबारियों पर कार्रवाई

मुरैना। आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह शहर के दो तेल व्यापारियों के यहां कार्रवाई की। बिहार आइल के संचालक सुरेश जिंदल और लक्ष्मी डायलॉग आइल मिल के संचालक नारायण हरि के यहां विभाग कार्रवाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की बाराती बनकर पहुंची थी, जिन वाहनों में वे गए थे उस पर शादी का पंपलेट चिपका था।

जिससे पता न लग सके कि आयकर विभाग की टीम कार्रवाई करने पहुंची है। जैसे ही टीम घर में घुसी सभी लोग चौक गए, आस-पास के लोगों को भी समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है। टीम दोनों व्यापारियों के घर में रखे सभी कागजात की जांच कर रही है, इसी के साथ उनके दफ्तरों पर भी कार्रवाई जारी है। बाराती बनकर पहुंचने वाली आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply