katniमध्यप्रदेश

समाजसेवी सुनील तलुज़ा ने माधव नगर के तालाब की सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था की मांग

समाजसेवी सुनील तलुज़ा ने माधव नगर के तालाब की सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था की मां

कटनी। माधव नगर के संत कंवरराम वार्ड स्थित खैबर लाइन के तालाब में इन दिनों अत्यधिक जलकुंभी जमा हो गई है। इसे लेकर स्थानीय निवासी समाजसेवी सुनील तलूजा ने नगर निगम महापौर से तालाब की शीघ्र सफाई करवाने एवं प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है।

तलूजा ने बताया कि कुछ दिनों बाद पितृपक्ष अमावस्या का पर्व आने वाला है। इस अवसर पर माधव नगर एवं आसपास के क्षेत्रों की माताएं एवं बहनें उक्त तालाब पर पूजा-पाठ तथा दीप विसर्जन के लिए पहुंचती हैं। तालाब में बड़ी मात्रा में जलकुंभी होने के कारण उन्हें पूजा-पाठ एवं दीप विसर्जन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने नगर निगम महापौर से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए पितृपक्ष अमावस्या से पूर्व तालाब की तत्काल सफाई करवाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए तालाब परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी करवाई जाए।

स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि नगर निगम द्वारा समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर तालाब की सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे श्रद्धालु अमावस्या के अवसर पर सुविधापूर्वक पूजा-पाठ कर सकें।

Back to top button