katni
कटनी में आज हेमंत खंडेलवाल का अल्प प्रवास, रात 10:15 बजे मुड़वारा स्टेशन पर जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता
रात 10:15 बजे रेवांचल सुपरफास्ट से मुड़वारा स्टेशन पहुंचेंगे प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मीय स्वागत की अपील

कटनी। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का सोमवार, 5 अक्टूबर को कटनी अल्प प्रवास रहेगा। वे रेवांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस से रीवा से भोपाल जाते समय रात करीब 10:15 बजे मुड़वारा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष के अल्प प्रवास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी “टंडन” ने पार्टी के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों से बड़ी संख्या में मुड़वारा स्टेशन पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करने का आह्वान किया है।
भाजपा जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का यह कटनी में अल्प प्रवास रहेगा। उनके स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।







