बाथरूम के अंदर लगाई महिला ने आगः मौके पर मौत

जबलपुर। सिहोरा थाना के अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते बाथरूम में अंदर घु़स कर अपने उपर मिट्टी तेल उड़ेला और आग लगा ली इस घटना में कुछ देर के बाद महिला की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेते हुये प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत पोस्ट मार्टम को भिजवाते हुये घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सिहोरा वार्ड नंबर 11 निवासी 19 वर्षीय नवविवाहिता रिया उर्फ ज्ञातो पिता नकी बर्मन ने रात में अपने परिजनों को खाना खिलाया और कुछ देर तक वह अपना काम करती रही इसी बीच उसका पति घर आया और उससे भी खाना खाने के लिये कहा उसकी पत्नी ने कहा कि में ठीक है और वह बाथरूम के अंदर गई जहां पर उसने अपने उपर मिट्टी तेल उड़ेला और आग लगा ली जब उसके परिजनो को इस बात का पता चला तो वह महिला का पति मौके पर पहुंचा और जब तक वहबाथरूम को दरवाजा तोड़ा इससे पहले की महिला की मौत हो गई। उक्त घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार करने के बाद घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

Exit mobile version