Sunday, April 26, 2026
Latest:
Latest

दूल्हा स्टेशन पर गया बाथरूम, कुछ देर बाद ट्रैक पर मिली लाश

दूल्हा स्टेशन पर गया बाथरूम, कुछ देर बाद ट्रैक पर मिली लाश।शादी करके ट्रेन से लौट रही बरात में दूल्हे की संदिग्ध मौत हो गई। हादसा ट्रेन से गिरने से होना बताया जा रहा है। जीआरपी द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मंगलवार को जलगांव से शादी कर दुल्हन और स्वजन के साथ सोहागपुर लौट रहे दूल्हे की घर पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

इस बीच खंडवा के सुरगांव बंजारी के निकट ट्रेन में दूल्हा राकेश पुत्र चंदानानी शौचालय के लिए गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर तलाश की गई तो वह नहीं दिखा। ट्रेन इटारसी पहुंचने पर स्वजन ने जीआरपी को शिकायत की। स्वजन शिकायत के बाद अपने घर इटारसी पहुंच गए।

स्वजन ने बताया कि मंगलवार जलगांव मे विवाह कार्यक्रम के बाद सभी लोग दुल्हन को साथ में लेकर गरीब रथ ट्रेन से अपने घर सोहागपुर लौट रहे थे। इस बीच राकेश रात में ट्रेन के अंदर लघु शंका के लिए गया। वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई लेकिन नहीं मिला। इसकी इटारसी जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम