हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026: मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर सबसे अमीर बने गौतम अदाणी, 9.23 लाख करोड़ पहुंची नेटवर्थ
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026: मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर सबसे अमीर बने गौतम अदाणी, 9.23 लाख करोड़ पहुंची नेटवर्थ
नई दिल्ली/मुंबई, यश भारतडॉट कॉम। हुरुन इंडिया (Hurun India Rich List 2026) की नवीनतम सूची के अनुसार, भारतीय कॉरपोरेट जगत की सबसे बड़ी रस्साकशी में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनका परिवार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
बीते एक साल में अदाणी परिवार की संपत्ति में 13% का इजाफा हुआ है, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ बढ़कर ₹9.23 लाख करोड़ ($96 बिलियन) पहुंच गई है। वहीं, रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार 10% संपत्ति की गिरावट के साथ ₹8.63 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गया है। वर्तमान में दोनों उद्योगपतियों के बीच करीब ₹59,400 करोड़ का अंतर है।








