बाईको से गली गली घूम रही है सर्वेक्षण टीम

जबलपुर।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की रैंकिंग निर्धारित करने दिल्ली से आई 7 सदस्यीय टीम ने तीसरे दिन एक्टिवा, बाइक से घूम-घूम कर शहर की साफ- सफाई, नगर निगम, स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए विकास व निर्माण कार्यों का जमीनी हकीकत देखी। सर्वे टीम ने कठौंदा की लैंड फिल साइड में बनाए जा रहे प्रदेश के पहले स्वच्छता पार्क का भी निरीक्षण किया। यहां टीम ने कंपोस्ट प्लांट, सीएनडी प्लांट में बिल्डिंग मटेरियल से पेपर ब्लॉक बनाने लगाई जा रही मशीन व ई-वेस्ट प्लांट की तैयारियों का निरीक्षण किया और मौके से ही फोटो खींच कर दिल्ली भेजी।
दिल्ली से आई सर्वेक्षण टीम ने कठौंदा से लेकर भरतीपुर, उडिय़ा मोहल्ले सहित गली-मोहल्लों में बनाए गए सार्वजनिक, सामुदायिक और सुलभ शौचालयों का निरीक्षण किया और लोगों से साफ-सफाई का फीड बैक लिया। लोगों से नियमित सफाई, सफाई के अलावा बिजली, पानी सप्लाई पर चर्चा कर फीडबैक लिया।
दो-दो बार पहुंच रही टीम
सर्वे टीम जहां निरीक्षण कर चुकी वहां दोबारा भी पहुंच रही है। सर्वे के लिए आई महिला टीम सिविक सेंटर दोबारा पहुंची और वहीं पुरुष टीम के सदस्य भी ग?ा, त्रिपुरा पहुंचे। यहां सुलभ काम्पलेक्स का फोटो भी लिया। इसके पहले भी टीम यहां पहुंची थी। कहा जा रहा है कि दिल्ली भेजी गई फोटो स्पष्ट न होने या नेटवर्किंग के कारण दिल्ली से मिले आदेश पर टीम को कई स्थानों पर दोबार पहुंच कर फोटो भेजने कहा जा रहा है।
टीम ने रखे दो पहिए प्राइेवट वाहन
सर्वे टीम ने गुरुवार को राइट टाउन स्टेडियम के पास स्थित सुलभ काम्पलेक्स, सिविक सेंटर, लटकारी का पड़ाव, अन्तरराज्यीय बस टर्मिनस दमोहनाका, कठौंदा, गढ़ा त्रिपुरा, भरतीपुर, उडिय़ा मोहल्ला सहित एक सैकड़ा से ज्यादा स्थानों का निरीक्षण किया और ऑनलाइन फोटो सेंड की।
जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में रानीताल क्रिकेट
मां नर्मदा के पावन तट पर बसे जबलपुर शहर का विकास जिस तरह से होना चाहिये था वह भाजपा शासनकाल मे नही हुआ शहर के साथ महज छलावा ही हुआ है। कैबिनेट की इस बैठक से शहर विकास को पंख लगेगें साथ ही शहर की हिस्सेदारी भी मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास मे शामिल होगी।
लखन घनघोरिया,समाजिक न्यास एवं कल्याण मंत्री
एडवोकेट प्रीमियर लीग 20-20 प्रतियोगिता
टीम रेड ने एक्वा को दी शिकस्त
जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में रानीताल क्रिकेट मैदान में आयोजित एडवोकेट्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम रेड और रेनबो ने अपने अपने मैच में जीत दर्ज की पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए टीम में एक बार ने 86 रन बनाए महिंद्र श्रीवास ने 24 और पंकज पाहुजा ने 18 रनों का योगदान दिया टीम रेड़ की ओर से राकेश सागर नितिन गिरीश और रितेश ने दो-दो विकेट लिए जवाब में खेलने उतरी राइट टीम ने 18.2 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत के लिए आवश्यक रन बना लिए। रूपेंद्र ने 29 रन का योगदान दिया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रूपेंद्र को मुख्य अतिथि अधिवक्ता संपूर्ण तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि राकेश पांडे ने प्रदान किया दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी कर ते हुए टीम रंगो ने 136 रन बनाए विनय त्रिपाठी ने 33 अमित ने 21 रन का योगदान दिया । टीम ब्ल ू की ओर से विकास नाथन और मनोज तिवारी ने तीन-तीन विकेट लिए । जवाब में खेलने उतरी टीम ब्लू 133 रन ही बना सकी और उसे 3 रन से पराजय का सामना करना पड़ा आमिर ने 27 व कमलेश ने 26 रन का योगदान दिया की ओर से गौरव अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गौरव को जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता संपूर्ण तिवारी द्वारा प्रदान किया गया।

Exit mobile version