Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

बरही के पास बडा हादसा, बस-आटो भिड़ंत में दो माह के मासूम सहित 5 की मौत

Live update घायल अर्जुन साहू, 21 वर्ष चिल्हारी, थाना-इंदवार जिला उमरिया निवासी ने भी तोड़ा दम । जिला अस्पताल कटनी में इलाज दौरान अर्जुन की हुई मौत। मृतकों की संख्या हुई 5, जिनमे एक 2 माह का मासूम, 12 साल का बालक, 16 वर्षीय बालिका सहित अर्जुन व एक अन्य आटो सवार शामिल। घटना स्थल पर पूरी तत्परता से घायलों को अस्पताल पहुचाने व बरही अस्पताल से गंभीर घायलों को कटनी पहुचाने बरही पुलिस ने संभाल लिया था मोर्चा। दर्दनाक मंजर देख खुद थाना प्रभारी राहत पहुचाने जुटे रहे, इधर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व अमला तैनात रहा, वही नगर के कई जागरूक समाजसेवी इस विपदा से जूझ रहे लोगो की मदद के लिए आगे आए बरही के मैहर मार्ग में हुए सड़क हादसे का मंजर जिसने भी देख, रूह कांप उठी।।

कटनी बरही:– बस-आटो भिड़ंत में एक 12 वर्षीय बालक सहित पांच की अकाल मौत हो गई, तो वही तीन दर्जन से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल है। यह सड़क हादसा बरही थानाक्षेत्र के बरही मैहर मार्ग स्थित महानदी पुल के पहले छैघरा टोला के पास घटित हुआ। घटना की सूचना पाते ही पूरी तत्परता के साथ बरही थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी पुलिस अमले के साथ घटना स्थल पहुँच है, जहाँ से तत्काल सभी घायलों को बरही अस्पताल भिजवाया गया।
घटना के संबंध में हासिल जानकारी मुताबिक बरही थाना क्षेत्र के ग्राम सिजहरा में कल रात आदिवासी समाज की बारात सतना जिले के सज्जन पुर से  आई हुई थी। विवाह सम्पन्न होने के उपरांत सज्जनपुर के लिए बस क्रमांक एमपी 19 पी 0450 में सवार होकर बाराती सज्जनपुर के रवाना हुए थे, तभी महानदी के पास दोपहर 12 बजे बस की सीधी भिड़ंत हो गई। आटो खाई में जा गिरी। बस बीच सड़क में पलट गई। हादसे में बस में सवार 12 वर्षीय अभय पिता छेदीलाल आदिवासी सज्जनपुर,  16 वर्षीय नीलू व आटो में सवार शिवा पिता अमरसिंह 2 माह ग्राम बड़ारी, थाना बदेरा निवासी सहित आटो में सवार एक अन्य युवक की अकाल मौत हो गई। बाद में एक ओर घायल ने दम तोड़ दिया।
घायलों में आधा दर्जन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रेफर किया गया है। घटना स्थल पर बाघित यातायात को सुचारू करा दिया गया है। घटना स्थल पर कोहराम की स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में मदद के लिए घटना स्थल पहुँच गए थे।
4 साल पूर्व 6 की हुई थी मौत
जिस स्थल पर आज यह हादसा हुआ है, ठीक उसी स्थल पर 4 साल पूर्व तिलक चढ़ाने जा रहे 6 वाहन सवारों की एक साथ मौत हुई थी। बहरहाल पुलिस ने मामले की विवेचना प्रारम्भ कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply