बढते संक्रमण को ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देश पर शासन द्वारा जारी निर्देशों को अवगत कराने हेतु ली जा रही है थाना स्तर पर बैठकें

जबलपुर, आशीष शुक्ला। मध्य प्रदेश शासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है, जिसे दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों केा आगामी दिनों में पड़ने वाले होली पर्व एवं अन्य पर्वो केा ध्यान में रखते हुये थाना क्षेत्र में होलिका रखने वाली समितियों के साथ साथ थाना क्षेत्र के धार्मिक गुरूओं, गणमान्य नागरिकों एवं जन प्रतिनिधियों की थाना/अनुभाग स्तर पर बैठक लेकर जारी निर्देशों से सभी को अवगत कराने हेतु तथा शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में शहर एवं देहात के थानों में बैठकें ली जाकर सभी को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के सम्बंध में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश— सभी सामाजिक तथा धार्मिक त्योहारों में जुलूस/मेले आदि को प्रतिबंधित किया गया है, एवं सामाजिक कार्यक्रमों विवाह, अंतिम संस्कार आदि में संख्या सीमित रखने हेतु अवगत कराते हुए विधिवत अनुमति लेने हेतु बताया जा रहा है।

Exit mobile version