Site icon Yashbharat.com

बड़वारा से नव निर्वाचित विधायक धीरेन्द्र सिंह का कालेज में किया गया सम्मान

wp 17038354525626943221258069601300

कटनी। शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में बड़वारा विधानसभा के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालयीन परीक्षा परिणामों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को विधायक के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला मंत्री भाजपा महेंद्र जायसवाल, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष  सोनेलाल साहू, जनभागीदारी समिति के सदस्य, बड़वारा तहसीलदार मनीष शुक्ला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रोशनी पाण्डेय, महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी लवकुश सिंह एवं समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विधायक द्वारा महाविद्यालय के उत्तरोत्तर विकास के लिए विश्वस्त किया गया साथ ही जनभागीदारी समिति की बैठक हुई जिसमें महाविद्यालय के विकास कार्यों के प्रस्ताव को पारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती तोषी पटेल एवं डॉ. कल्पना सतनामी के द्वारा किया गया।

Exit mobile version