Site icon Yashbharat.com

फैक्टरी की जमीन पर मंदिर के निर्माण को लेकर बवाल मामला थाने पहुंचा

police

जबलपुर। बापू नगर से लगी खमरिया फैक्टरी की भूमि पर एक मंदिर निर्माण को लेकर बवाल की स्थिति निर्मित हो गयी थी। इस मंदिर की आड़ में क्षेत्रीय तत्व और अतिक्रमण कर जगह बढ़ा रहे थे। जिसका फैक्टरी प्रशासन द्वारा विरोध भी किया गया और फैक्टरी प्रशासन के अधिकारियों ने अनेक बार जाकर उन्हें समझाइश भी दी लेकिन ये लोग नहीं मानें और मंदिर का काम चालू रहा और करीब स्लैब हाईट तक निर्माण कार्य भी कर लिया गया।

तत्व दे रहे जान से मारने की धमकी

जब प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद भी ये लोग नहीं माने तो एक दिन फैक्टरी के सुरक्षा कर्मी अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में पहुंचे और निर्माण कार्य को ढहा दिया जिससे क्षेत्रीय तत्वों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आज सुबह भी फैक्टरी के एक सुरक्षा अधिकारी के साथ क्षेत्र के ही रहने वाले बाबू खटीक नामक व्यक्ति ने न केवल अभद्रता की बल्कि कहा कि तुम लोग गलत कर रहे हो। तुम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि बाबू ने खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हुए निर्माण कार्य में जो पैसा लगा है उसकी मांग भी की। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर पूरे मामले की रिपोर्ट खमरिया थाने में दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुटी है। इस घटना को लेकर बापूनगर क्षेत्र में आज सुबह अफरा तफरी का माहौल निर्मित रहा। फैक्टरी के अधिकारियों का कहना है कि ये लोग मंदिर की आड़ में फैक्टरी की जमीन पर अतिक्रमण करना चाह रहे हैं। जबकि फैक्टरी की भूमि पर कोई निजी निर्माण बगैर अनुमति नहीं किया जा सकता।

Exit mobile version