जबलपुर नगर संवाददाता।रेलवे के रिटायर होने वाले कर्मचारियों को रेलवे ने फिर बहाल करने का निर्णय लिया है इसमेें खासकर तकनीकी स्टाफ जिसमें इंजीनियर शामिल हैं उन्हें अगले दो सालों के लिए फिर से अनुबंधित करेगा यह निर्णय पिछले दिनों सभी रेल जोनों को भेजा जा चुका है जिस पर प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाने वाली है।रेलवे ने मैनपावर की कमी को दूर करने के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को अनुबंध पर बहाल करने की योजना बनाई है बोर्ड अनुसार इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल एस एंड टी विभाग के रेलवे कर्मचारी सेवानिवृत्त होने के बाद भी अनुबंध पर बहाल होंगेअन्य कर्मचारियों की तरह उन्हें भी साप्ताहिक छुट्टी व राष्ट्रीय पर्व.त्योहारों पर अवकाश मिलेगा लेकिन जरूरत पडऩे पर कभी भी उन्हें काम पर बुलाया जा सकता है उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सीएंडडबलू विभाग के कर्मचारियों को भी सेवानिवृत्ति के बाद अनुबंध पर बहाली शुरू करने का आदेश दिया गया था।
कर्मचारियों की कमी होगी दूर -कर्मचारियों की बहाली एक साल के अनुबंध पर होगीण् वर्षों से मैनपावर की कमी से जूझ रहे रेलवे ने इसे प्रयोग के तौर पर अगले दो वर्षों से शुरू किया है कर्मचारी की बहाली स्क्रीनिंग के माध्यम से होगी स्थानीय व राष्ट्रीय अखबारों के माध्यम से विज्ञापन निकलेगा।37 हजार रुपए तक मानदेय मिलेगा-रेलवे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फिर से अनुबंधित करने के लिए नियम बनाये हैं उसके मुताबिक अनुबंधन पर बहाल लेबल इन कर्मचारियों को प्रतिमाह 25 से 37 हजार तक मानदेय मिलेगा।
फिर बहाल होगें रेलवे के रिटायरमेंट कर्मचारी

