katni

पीएमओ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जांच के निर्देश 

भोपाल। मध्‍यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट और नर्मदा नदी में प्रदूषण फैलाने की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय सने जांच के निर्देश दिए हैं।

Digvijay amrita
गौरतलब है कि कटनी जिले के समाजसेवी पद्मेश गौतम ने प्रधानमंत्री कार्यालय को नर्मदा नदी और बरमान घाट को प्रदूषित करने की शिकायत भेजी थी।जिसमे बताया गया है कि दिनांक 9 अप्रैल 2018 को नर्मदा नदी के बरमान घाट जिला नरसिंहपुर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किया था।Digvijay and Amrita

इस आयोजन में भारी मात्रा में नर्मदा नदी और बरमान घाट पर खाद्य सामग्री,पालीथीन,पानी के खाली बाटल,तथा अन्य प्रकार की प्रदूषण बढाने वाली सामग्री छोड़ी गई है,जिसके कारण नर्मदा नदी में प्रदूषण हुआ है।और बरमान घाट में प्रदूषण के साथ-साथ दूषित खाद्यान्न से आस पास के क्षेत्र में गंभीर बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा शिकायत क्र.PMOPG/E/2018/0162372 को जलसंसाधन,नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार के डायरेक्टर गिरराज गोयल को जांच के लिए निर्देशित किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply