Site icon Yashbharat.com

पारिवारिक कलह के चलते परेशान थे-भय्यू जी महाराज

bhayu

भोपाल।  आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज ने अज्ञात कारणों के चलते गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें इंदौर स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

भय्यू जी महाराज का वास्तविक नाम उदयसिंह देशमुख है। जानकारी के मुताबिक महाराज ने दोपहर को सिल्वर स्प्रिंग स्थित अपने बंगले की दूसरी मंजिल पर खुद को गोली मार ली। सूत्रों की माने तो भय्यूजी महाराज पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक कलह के चलते परेशान थे, जिसके चलते ही उन्होंने कदम उठाया। गौरतलब शिवराज सरकार ने प्रदेश में जिन पांच संतों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था, उसमें से भय्यूजी महाराज भी एक थे लेकिन उन्होंने सरकार ने इसे ठुकरा दिया था।

Exit mobile version