Site icon Yashbharat.com

पन्ना के पास बारातियों से भरी पिकअप पलटी, शाहनगर के 4 लोगों की मौत

accident panna 16 05 2018

शाहनगर। शादी के बाद दुल्हन की विदाई कराकर ले जा रही बारातियों से भरी पिकअप बुधवार की दोपहर सलेहा थाना क्षेत्र के पोसी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। दुल्हन समेत 24 से अधिक लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेहा में चल रहा है। गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय पन्ना रैफर किया है।

शाहनगर ब्लॉक के पोसी गांव के प्यारे लाल आदिवासी के लड़के लखन की शादी एक माह पूर्व कल्दा गांव में स्वामीदीन आदिवासी की लड़की से हुई थी। बहू की दूसरी विदाई के लिए लड़के पक्ष के लोग पिकअप से कल्दा आदिवासी बस्ती 15 मई को आए थे। बुधवार को अपने गांव लौटते समय दुर्घटना हो गई। हादसे में वाहन के नीचे कई लोग दब गए और कई लोग दूर-दूर तक जा गिरे। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इनकी हुई मौत

मृतकों में भैयालाल आदिवासी (60) पिता कडोरा आदिवासी, पचोला आदिवासी (75) पिता निर्पत आदिवासी, नरेश आदिवासी पिता लालमणि (30) आदिवासी तीनों निवासी पोसी व कुल्लन आदिवासी (40) निवासी मंगरपुरा शामिल हैं।

Exit mobile version