Site icon Yashbharat.com

पत्नी मेडिकल अस्पताल में भरती रही, पति दवाएं चोरी करता रहा

Jabalpur Medical hospital Thakur Prasad wife taxar stores Medicines theft news in hindi 257771

जबलपुर.नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ठाकुर प्रसाद नामक व्यक्ति अपनी पत्नी को भरती कराकर स्टोर से दवाएं चोरी कर बाजार में बेचता रहा. ठाकुर प्रसाद को उस वक्त पकड़ा गया है, जब वह बैग में दवाएं रखकर भाग रहा था. पुलिस के अनुसार ग्राम गढार पोस्ट चिरई डोंगरी थाना टिकरिया जिला मंडला ने अपनी पत्नी वार्ड क्रमांक 17 में इलाज के लिए भरती कराया था, जो मार्च माह 2018 में स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हो गई थी,   जब पत्नी भरती रही, उस समय ठाकुर प्रसाद ने मौका पाकर मेडिकल अस्पताल के स्टोर से दवाएं चोरी कर ली थी.

इसके बाद से ठाकुर प्रसाद जब भी मौका मिलता तो मेडिकल अस्पताल आकर दवाएं चोरी कर ले जाता और बाजार में बेच देता था, यहां तक कि कई बार तो शक न हो तो पत्नी को इलाज के लिए भरती करा देता था. लम्बे समय से मेडिकल अस्पताल से दवाएं चोरी कर रहे ठाकुर प्रसाद को सुबह दस बजे के लगभग सिक्यूरिटी सुपरवाईजर वैंकटेश गोस्वामी ने संदिग्ध हालत में ओटी लिफ्ट के पास रोककर बैग की तलाशी ली, जिसमें मेडिकल अस्पताल की दवाएं रखी थी.

सिक्यूरिटी कर्मचारियों को तलाशी के दौरान दवाओं के अलावा तीन दीनदयाल कार्ड भी मिले है. खासबात तो यह है कि लम्बे समय से मेडिकल अस्पताल से दवाएं चोरी हो रही थी, इसके बाद भी किसी को कुछ भी पता नहीं चल सका है, जिससे यह बात भी साफ होती है कि दवाओं के चोरी होने के मामले में और भी लोगों की मिलीभगत है. पुलिस ने ठाकुर प्रसाद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरु कर दी है ताकि इस गोरखधंधे में शामिल अन्य लोगों का भी पता चल सके.

Exit mobile version