पति ने 5 दिन पूर्व दूसरी शादी कर ली। जब इसका विरोध किया तो सड़क पर खड़े खड़े कहा मैं तुझे तलाक देता हूं। उसने तीन बार तलाक…तलाक…तलाक
इंदौर Indore News । स्वर्णबाग कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मेसबा खानम की शिकायत पर पति सेफुल्ला कादरी सहित पांच के विरुद्ध विजयनगर थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना,मारपीट एवं मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मेसबा का आरोप है कि सेफुल्ला ने 5 दिन पूर्व दूसरी शादी कर ली। जब इसका विरोध किया तो सड़क पर खड़े खड़े कहा मैं तुझे तलाक देता हूं। उसने तीन बार तलाक…तलाक…तलाक कहा और मेसबा को रोड़ पर पीटने लगा।
फरियादी मेसबा के मुताबिक आरोपित सेफुल्ला कादरी निवासी जूनी कांकड़ से 2 साल पूर्व शादी हुई थी। सेफुल्ला की खजराना रोड़ पर कादरी एंड कादरी के नाम से नॉनवेज की होटल है। दोनों के दो बच्चे भी है। आरोपित सेफुल्ला,ससुर हनीफ कादरी,जमीला बी, जेठ उसामा और चाचा ससुर शरीफ पाशा शादी के बाद से ही रुपयों की मांग कर परेशान करते थे। कुछ समय पूर्व उससे कहा कि 10 लाख रुपए लेकर आना और मायके (स्वर्णबाग कॉलोनी) भेज दिया।
आरोपित ने 18 अक्टूबर को मेघनगर की शादीशूदा महिला से दूसरी शादी कर ली। गुरुवार को सेफुल्ला मेसबा के पास पहुंचा और कहा मैंने दूसरी शादी कर ली। मुझे मेरे बच्चे लौटा दो। मेसबा ने कहा मेरे होते हुए दूसरी शादी कैसे कर सकते हो। जब खुद के बच्चों की परवरिश नहीं कर सकते तो दूसरी महिला से शादी कैसे कर ली। उसकी भी तो 9 साल की बेटी है। सेफुल्ला भड़क गया और घर के बाहर खड़े होकर तीन तलाक दे दिया। उसने मेसबा के साथ मारपीट कर दी। देर रात पीड़िता परिजनों के साथ थाना पहुंची और सभी आरोपितों पर प्रकरण दर्ज करवा दिया