नौकर की करंट लगने से हुई मौत तो मालिक की घबराहट में चली गई जान

नरसिंहपुर । नरसिंहपुर में हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार की रात करीब 9 बजे करेली मेनरोड पर हुआ, जब करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 22 साल का सोनू खान खाद -बीज की दुकान पर काम करता था रात को 9 बजे वह दुकान में कुछ सामान निकाल रहा था तभी वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से सोनू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 जब सोनू सामान लेकर नहीं आया तो दुकान के मालिक 68 साल के ब्रज पूरिया उसको देखने के लिए गए। उन्होने जब सोनू को इस हालत में देखा तो घबराहट की वजह से उनको अटैक आ गया और उन्होने भी दम तोड़ दिया।
Exit mobile version