Site icon Yashbharat.com

नेशनल माइनिंग कॉन्क्लेव में शामिल हुए-मंत्री संजय पाठक

a544daaa 8096 4b84 a6d2 01d021ce2fbe

इंदौर। चौथा राष्ट्रीय खान और खनिज सम्मेलन शुक्रवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में सुबह शुरू हुआ। केंद्रीय खान मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुआ चौथा राष्ट्रीय खान और खनिज सम्मेलन

इस दौरान केंद्रीय खान राज्यमंत्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी, मप्र के खनिज मंत्री राजेंद्र शुक्ल एवं मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक , नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत सहित 22 राज्यों के मंत्री, प्रमुख सचिव और प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए। मध्यप्रदेश में यह सम्मेलन पहली बार हो रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है जो सबको आत्मसात करता है। मध्यप्रदेश में जो आता है वो यहीं का हो जाता है। यहां हीरे सहित कई खनिज हैं। यहां पारदर्शी तरीके से माइनिंग को अनुमति दी जाती है।  इस नेशनल माइनिंग कॉन्क्लेव से देश में विभिन्न मिनरल ब्लॉक के ऑक्शन की पारदर्शी प्रक्रिया सहित अधिकतम राजस्व अर्जित करने के संबंध में विचार विमर्श किया जारहा है।

 

 

 

Exit mobile version