नामांकन भरने आए कांग्रेस नेता को बरगी रिटर्निग ऑफिसर ने कार्यलय से बाहर निकाला

जबलपुर: विधानसभा चुनाव के चलते यहां कांग्रेस पार्टी के नेताओं को पार्टी से धक्के खाने पड़ रहें हैं वहीं, जिले के एक कांग्रेसी नेता को बरगी रिटर्निग ऑफिसर से धक्के खाने पड़े।

दरअसल, निर्दलीय नामांकन भरने गए कांग्रेस नेता को बरगी रिटर्निग ऑफिसर ने बाहर भगा दिया। कांग्रेस नेता जितेंद अवस्थी ने रिटर्निंग ऑफिसर रोहित सिंह पर आरोप लागाया कि बरगी निर्वाचन कक्ष के अंदर रोहित सिंह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को गाली दे रहे थे। जब मैंने बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो मुझे कार्यलय से बाहर निकाल दिया।

↑
Exit mobile version