Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

अब ये भी गजब खबर: निर्दलीय लड़ रहे भाजपा पार्षद तथा एमआईसी सदस्य संतोष शुक्ला को कांग्रेस ने किया निष्कासित

कटनी। एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ रहे 39 नेताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह प्रत्याशी निर्दलीय या अन्य दलों के टिकट से लड़ने के लिए मैदान में खड़े हैं। खास बात यह है कि इसमें मुड़वारा सीट से संतोष शुक्ला का नाम भी है जबकि संतोष शुक्ला भाजपा के पार्षद हैं तथा एमआईसी सदस्य भी हैं।

खास बात यह भी है कि फिलहाल भाजपा की ओर से इन पर कोई कारवाई नहीं हुई। संतोष शुक्ला कटनी में भाजपा से नगर निगम अध्यक्ष भी रह चुके हैं। फिर यह कौन संतोष शुक्ला हैं जो मुड़वारा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं तथा कांग्रेस ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। मतलब भाजपा के बागी हुए प्रत्याशी पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए कांग्रेस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। सचमुच गजब है। वहीं बहोरीबंद से शंकर महतो का भी नाम इस लिस्ट में है। अब यह कांग्रेस की लिस्ट में गलती है या कुछ औऱ राजनीतिक रूप से इसे लेकर कई चर्चा हैं। वैसे कांग्रेस की अगर यह गलती है तो यह छोटी नहीं कही जा सकती क्योंकि संतोष शुक्ला कांग्रेस में भी थे तो क्या कांग्रेस ने अब तक अपनी सदस्यता से संतोष को अलग नहीं किया?? सचमुच यह आश्चर्यजनक ही है। कई लोग तो इसे लेकर अलग अलग व्यंग्य भी कस रहे हैं। यशभारत डॉट कॉम ने जब संतोष शुक्ला से इस बारे में बात की तो उन्होंने भी आश्चर्य जताया। कहा कि वह भाजपा से पार्षद हैं।

देखें कांग्रेस से निष्कासित लोगों की लिस्ट

1 श्योपुर दुर्गेश नंदिनी निर्दलीय
2. सुमावली कुलदीप सिंह सिकरवार बीएसपी
3. पोहरी प्रद्युमन वर्मा बीएसपी
4. गुना हरिओम खटीक निर्दलीय

5.जतारा आर.आर.बंसल(वंशकार) सपा
6. निवाड़ी रजनीश पटेरिया निर्दलीय
7. खरगापुर अजय सिंह यादव निर्दलीय
8. खरगापुर प्यारेलाल सोनी आप

9 महाराजपुर अजय दौलत तिवारी सपा
10. चंदला पुष्पेन्द्र अहिरवार सपा
11. छतरपुर दीलमणि सिंह बी.एस.पी.
12. मलहरा डॉ. करण सिंह लोधी निर्दलीय

13 हटा अमोल चौधरी सपा
14. हटा भगवानदास चौधरी बी.एस.पी.

  1. पवई रजनी यादव सपा
  2. नागोद यादवेन्द्र सिंह,पूर्व विधायक बी.एस.पी.
  3. सेमरिया दीवाकर द्विवेदी निर्दलीय
  4. देवतालाब सीमा जयवीर सिंह सपा

  5. पुष्पराजगढ़ नर्मदा सिंह निर्दलीय

  6. मुड़वारा संतोष शुक्ला निर्दलीय (यह भाजपा पार्षद हैं)
  7. बरगी जयकांत सिंह वीबीपी
  8. सीहोरा डॉ.संजीव वरकड़े निर्दलीय

  9. डिंडोरी रूदेश परस्ते निर्दलीय

  10. बालाघाट अजय विशाल बिसेन निर्दलीय

  11. गोटेगांव शेखर चौधरी निर्दलीय

  12. आमला सदाराम झारबड़े निर्दलीय
  13. शमशाबाद राजकुमारी केवट निर्दलीय
  14. भोपाल उत्तर आमीर अकील निर्दलीय

  15. भोपाल उत्तर नासीर इस्लाम निर्दलीय

  16. सुसनेर जीतू(जीतेन्द्र) पाटीदार निर्दलीय
  17. कालापीपल चतुर्भुज तोमर निर्दलीय
  18. पानसेमल रमेश चौहान निर्दलीय

  19. जोबट सुरपाल अजनार निर्दलीय

  20. धरमपुरी राजूबाई चौहान निर्दलीय
  21. धार कुलदीप सिंह बुंदेला निर्दलीय
  22. महू अंतरसिंह दरबार निर्दलीय

  23. बड़नगर राजेन्द्र सिंह सोलंकी निर्दलीय

  24. आलोट प्रेमचंद गुड्डू,पूर्व सांसद निर्दलीय
  25. मल्हारगढ़ श्यामलाल जोकचंद निर्दलीय
  26. बहोरीबंद शंकर महतो सपा

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कुछ दिन पहले बागियों से कहा था कि बागी प्रत्याशी नामांकन वापस ले लें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में निर्दलीय एवं अन्य दल से चुनाव लड़ने के कारण निम्न को तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

WhatsApp Image 2023 11 03 at 7.09.36 PM 768x1024 1 WhatsApp Image 2023 11 03 at 7.09.57 PM 768x1024 1

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम