Site icon Yashbharat.com

नरसिंहपुर में ट्रेन से कटकर 11 गायों की मौत

cow

नरसिंहपुर । मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से कटकर 11 गायों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा नरसिंहपुर स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर हुई। शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात को करीब 3.30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 11 गायों की मौत हो गई।cow

सुबह-सुबह जैसे ही लोगों ने रेलवे पटरियों के आसपास गायों को मरा हुआ देखा तो ये मंजर देख कर सिहर गया। इसके बाद तत्काल स्थानीय अधिकारियों और रेलवे अधिकारियों को सूचित किया गया।

फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि किस ट्रेन की चपेट में आने से 11 गायों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version