नयागांव में मकान में आग लगने से 5 मवेशी जिंदा जले

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के पास आग लगने से मवेशी जिंदा जल गए। हादसा नरसिंहपुर से 16 किलोमीटर दूर नयागांव में हुआ। जहां पर खेत के अंदर बने हुए घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला और आग में गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

सामान के साथ ही मकान में बंधे 5 मवेशी भी जलकर खाक हो गए और कुछ मवेशी झुलसने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान नयागांव के रहने वाले दो किसान भाईयों ठाकुर प्रसाद लोधी और चोखेलाल का था।

↑
Exit mobile version