Site icon Yashbharat.com

नमी के कारण बनी धुंध की स्थिति…

delhi

NOIDA, INDIA - NOVEMBER 4: Smog envelopes Noida on Friday as air quality continues to be classified as `severe' because PM 10 was recorded 500+, on November 4, 2016 in Noida, India. (Photo by Sunil Ghosh/Hindustan Times via Getty Images)

जबलपुर। जम्मू कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण बड़ी मात्रा में अरब सागर से नमी आपे के कारण बादल छाए हुए हैं और धुंध जैसी स्थिति है। अगले दोतीन दिन ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। बादल होने के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 27 डिसे सामान्य से दो डिसे कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिसे अधिक15.6 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तरभारत में बर्फबारी का बुधवार से ही असर शहर पर भी होने लगा है। आज सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन में भी धुंध रही।मावठे के आसार नहीं हैं। पूरे पश्चिमी मप्र में बादल छाए हैं। अरब सागर की ओर से हवा आना शुरु हो गई हैं। ये हवा नमी लेकर रही है। हवा का रुख अभी भी पूर्वी बना हुआ है। इसके कारण दिन के तापमान में गिरावट हुई है। बादल छंटने के बाद रात के तापमान में गिरावट होगी, फिर ठंड बढ़ सकती है। वैसे सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। अधिकतम तापमान सामान्य से कम होने के कारण ा दिन में भी लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादल छंटते ही रात का तापमान भी लुढ़कना शुरू होगा।
सुबह आर्द्रता 71 प्रतिशत रही। भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व निदेशक डॉ. डीपी दुबे ने बताया अब पूर्वी हवा चलना शुरू हो गई है। हाल ही में कश्मीर में बर्फबारी भी हुई थी। इससे तापमान में अचानक कमी आई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय बड़ी मात्रा में अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से बादल छाए हुए हैं और धुंध जैसी स्थिति है। फिलहाल दो दिनों तक इस तरह का ही मौसम रहने की संभावना है।

Exit mobile version