Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Weather Updates चलने लगीं ठंडी हवा, तापमान में गिरावट के साथ बारिश की भी संभावना

Weather Updates मौसम विज्ञानियों के मुताबिक जम्मू- कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के शुक्रवार शाम तक कमजोर पड़ने के बाद उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने की संभावना है। शनिवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवा का रुख दक्षिणी होने की संभावना है। इसके असर से अरब सागर से नमी आने के कारण रविवार को भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के कई शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान इंदौर संभाग में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

चल रही उत्तर-पूर्वी हवाएं

उत्तरी एवं उत्तरी-पूर्वी हवा चलने के कारण तापमान में कमी बनी हुई है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के आसपास मौजूद है। इस मौसम प्रणाली के कमजोर होकर शुक्रवार शाम तक आगे बढ़ने की संभावना है। उधर शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगा।

छाएंगे बादल

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य प्रदेश के आसपास विपरीत दिशा की हवाओं (पूर्वी-पश्चिमी) का आपस में संयोजन होने की संभावना है। इस मौसम प्रणाली की सक्रियता से अरब सागर से नमी आने के कारण बादल छाने लगेंगे। साथ ही रविवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में तो कमी आएगी, लेकिन रात का तापमान कुछ बढ़ेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम