नदी को प्रणाम कर रही महिला के साथ हुआ हादसा

जबलपुर : वैनगंगा नदी के छोटे पुल पर 45 वर्षीय महिला पैर फिसलने से वैनगंगा नदी में गिर गई। राहगीरों मे जब यह देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार वारासिवनी थाना अंतर्गत बुदबुदा निवासी चंचल गर्रा रिश्तेदार के पास आई हुई थी।

 

वह शाम 7 बजे वैनगंगा नदी के छोटे पुल पर गंगा मैया को प्रणाम करने पहुंची थी। जहां उसका संतुलन खो जाने से वह नदी में गिर गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल और होमगार्ड के गोताखोरो ने वैनगंगा नदी पहुंचकर महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।

↑
Exit mobile version