Thursday, May 28, 2026
Latest

नए कृषि कानून से मध्य प्रदेश के किसानों को ऐसे हो रहा फायदा

भोपाल। नए कृषि कानून का असर अब दिखना शुरू हो गया है, किसानों को इससे बड़ा फायदा हो रहा है।

मध्य प्रदेश में दो मामले ऐसे सामने आए हैं, जिसमें नए कृषि कानून ने किसानों की बड़ी मदद की, पहला मामला डबरा क्षेत्र का है, जहां प्रशासन किसानों की कमाई लेकर भागे व्यापारी की संपत्ति कुर्क कर उन्हें पैसा लौटाएगा।

वहीं दूसरा मामला बालाघाट का है जहां किसानों का पैसा न देने पर राइस मिलर पर मामला दर्ज होगा। इसी तरह होशंगाबाद जिले में पिपरिया एसडीएम ने नए कृषि कानून के तहत कंपनी को किसानों से अनुबंध के आधार पर धान खरीदने का आदेश दिया था।

इसके पहले कंपनी ने अनुबंध पर तय किए गए दाम के मुताबिक खरीदी नहीं कर रही थी, जिसके बाद किसान अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे और 24 घंटे के अंदर ही उन्हें न्याय मिला।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम