Site icon Yashbharat.com

धूमधाम से मनाया गया मध्य प्रदेश का 63 वां स्थापना दिवस

जबलपुर – मध्यप्रदेश के 63 वें स्थापना दिवस पर यहाँ पण्डित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित जिले के मुख्य समारोह में कलेक्टर श्रीमती छवि भरद्वाज ने राष्ट्रध्वज फहराया । श्रीमती भारद्वाज समारोह की मुख्य अतिथि थी । इस अवसर पर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया ।
मुख्य अतिथि ने समारोह में मौजूद नागरिकों को मतदान की शपथ दिलाई । समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए ।स्थापना दिवस आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एल एन यादव स्कूल रांझी के बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत , पँडित लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट विद्यालय के बच्चों ने बुन्देली गीत तथा नगर निगम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घमापुर की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किये । मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मतदान जागरुकता गीत पर प्रस्तुत नृत्य को भी सराहा गया ।
स्थापना दिवस समारोह का समापन मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति के साथ हुआ । समारोह में संभागायुक्त आशुतोष अवस्थी , पुलिस अधीक्षक अमित सिंह , जिला पंचायत की सीईओ हर्षिका सिंह एवं नगर निगम आयुक्त चन्द्रमौली शुक्ल विशेष रूप से मौजूद थे । समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी निभाने वाली सभी संस्थाओं को शील्ड प्रदान की गई ।

Exit mobile version