Site icon Yashbharat.com

दर्दनाक हादसा- बच्चे जा रहे थे स्कूल, दोनों को ट्रक ने रौंदा़, मौके पर मौत

jabalpur mp Road accidents pick up vehicles 10 riders Thane Barela news in hindi 217784

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में आज सुबह एक दर्दनाक घटनाक्रम में एक ट्रक ने दो बच्चों को रौंद दिया। घटना में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों बच्चे स्कूल जा रहे थे, उसी समय ये हादसा हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चों के नाम अंजलि परते और कृष्ण कुमार परते हैं। दोनों बच्चे स्कूल जा रहे थे तभी ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। घटना कुंडीपुरा क्षेत्र में हुई। दोनों बच्चों की उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने ट्रक को घेर लिया। विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दी गई। जिसके बाद मार्ग पर आवागमन बहाल हुआ।

पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Exit mobile version