विदिशा। शहर की राजपूत कालोनी में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है और उसके मुंह, कान और आंखों में फेवीक्विक डाल दिया गया। महिला की मौत के बाद से पति फरार है। जिसके चलते परिजन और पुलिस उस पर हत्या का संदेह जता रहे हैं। पुलिस को पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। जिसके चलते मर्ग कायम किया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या की पुष्टि होने पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत राजपूत कालोनी में रहने वाली 36 वर्षीय दुर्गाबाई कुशवाह की उसके ही घर में एक दिन पहले गुरूवार की दोपहर में हत्या कर दी गई थी। मृतिका के पुत्र 16 वर्षीय शुभम कुशवाह ने बताया कि गुरूवार की सुबह उसके पिता हल्केराम ने उसे गंजबासौदा भेज दिया था। दोपहर में बासौदा से वापस आकर वह अपने घर पहुंचा तो पिता ने उसे घर के बाहर से ही चाय लेने भेज दिया। कुछ देर बाद जब वह चाय लेकर घर पहुंचा तो पिता गायब थे। और उसकी मां दुर्गाबाई कंबल ओड़े पलंग पर पड़ी थी।
उसने मां को अचेत अवस्था में देखा तो आटो में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटा के बयानों के आधार पर पिता द्वारा ही महिला की हत्या करने की बात सामने आ रही है। शुक्रवार को पुलिस ने फारेसिंक टीम से महिला का पोस्टमार्टम कराया है। जिसमें डा. निर्मला तिवारी, डा.प्रदीप गुप्ता, डा.पीएम मिश्रा और मेडीकल कालेज के फारेंसिक विशेषज्ञ डा. नरेन्द्र पटेल मौजूद रहे। कोतवाली थाना प्रभारी आरएन शर्मा का कहना है कि फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। प्राथमिक पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद बेटे के बयानों के आधार पर उसके पति पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
चूहा मार दवा खिलाकर कर चुका था हत्या की कोशिश
मृतिका दुर्गाबाई के पुत्र शुभम का कहना था कि उसके माता पिता के बीच अकसर विवाद होता रहता था। करीब 8 माह पहले विवाद के दौरान पिता हल्केराम ने मां दुर्गाबाई को जबरन चूहा मार दवा खिला दी थी। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। शुभम का कहना है कि त्योंदा तहसील के ग्राम घटेरा निवासी रवि अहिरवार को उसके पिता ने भाई माना था। जिसके चलते वह भी हमारे साथ रहता था। लेकिन पिता हल्केराम कई बार मां दुर्गाबाई को रवि को लेकर गालियां देते थे। कुछ दिन पहले भी रवि और हल्केराम में विवाद हुआ था। इसके बाद रवि घर छोड़कर जाने लगा था। लेकिन हल्केराम उसे स्टेशन से वापस ले आया था।
शहर छोड़ने की थी तैयारी
हल्केराम अपनी पत्नी दुर्गाबाई और दोनो पुत्र शुुभम और रोहित के साथ स्वयं के मकान में करैयाखेड़ा रोड कालोनी में रहता था। तीन माह पहले वह मकान बेचकर राजपूत कालोनी में किराये के मकान में रहने लगा था। 26 जुलाई को पूरा परिवार इंदौर रहने चला गया था। उनके साथ रवि भी था। इंदौर में किराये का मकान भी ले लिया था। जहां पूरा परिवार एक रात रहा। इसके बाद हल्केराम उसकी पत्नी दुर्गाबाई और बड़ा बेटा शुभम सामान लेने विदिशा आ गए। जबकि रवि और उसका छोटा बेटा रोहित इंदौर में रूके रहे। इसी बीच गुरूवार की दोपहर में दुर्गाबाई की हत्या हो गई।
रवि से हुआ था विवाद
इधर रवि अहिरवार का कहना है कि डेढ़ साल पहले अरिहंत विहार में मजदूरी करने के दौरान उसकी पहचान दुर्गाबाई और उसके पति से हुई थी। हल्केराम उसे भाई मानने लगा था और अपने घर ले गया। तभी से उनके साथ रहता था। लेकिन कुछ समय से वह मुझसे अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। बीच में एक बार उनमें विवाद भी हो चुका था। जिसकी कोतवाली थाने में शिकायत की गई थी।
जिला अस्पताल से उठी अर्थी
शुक्रवार की दोपहर में पोस्टमार्टम होने के बाद जिला अस्पताल से ही दुर्गाबाई की अर्थी सजाकर बेतवा स्थित मुक्तिधाम ले जाई गई। मां की मौत और पिता के गायब होने के बाद दोनों छोटे-छोटे भाईयों के पास इतने रूपए भी नहीं थे कि वह अपनी मां का अंतिम संस्कार कर सकें । रिश्तेदारों के सहयोग से अंतिम संस्कार का सामान जुटाया गया। इधर मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए कंडे-लकड़ी की व्यवस्था समिति ने की थी।
-
इंदौर: पोती ने देर रात बुलेट से पहुँचकर दादा को बैट से पीट-पीटकर मार डाला, 8 साल पुराना गुस्सा बनी वजह -
कटनी पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में 25 स्थाई वारंटी समेत 174 आरोपी गिरफ्तार,91 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े, 31 पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई; 109 से अधिक गुंडा व निगरानी बदमाशों की हुई चेकिंग -
हत्या नहीं हादसा -वाहन की टक्कर से युवक की मौत, झाड़ियों में जा गिरा शव लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया के पास सुबह हुआ हादसा, टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी पुलिस -
कटनी में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: 4 ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश, 25 लीटर से अधिक देशी मदिरा जब्त; आरोपियों पर केस दर्ज -
दुर्गा मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, आज से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ -
रीठी अध्ययन केन्द्र में गांधी जयंती का हुआ आयोजन,सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृद्धजनों का किया गया सम्मान -
समाजसेवी सुनील तलुज़ा ने माधव नगर के तालाब की सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था की मांग -
सेवा सेतु शिविर में वार्ड स्तर पर नागरिकों को मिला शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ,नगर के विभिन्न 6 स्थानों पर आयोजित शिविरों में महापौर जिला अध्यक्ष एवं पार्षदगणों ने सहभागिता कर, किया हितलाभ का वितरण -
नगर निगम एवं जोन कार्यालयों में आयोजित सेवा सेतु शिविरों में नागरिकों को मिला शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ,‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के तहत 6 स्थानों पर आयोजित हुए मेगा शिविर, मौके पर हो रही आवेदन, पंजीयन एवं आवश्यक कार्यवाही -
स्वामित्व योजना के काम से विरत पटवारियों पर कार्रवाई के विरोध में संघ मुखर 24 घंटे बाद भी निलंबन और वेतन वृद्धि रोकने के आदेश वापस नहीं, आज से ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार का ऐलान -
दमोह में गोवंश के अवशेष मिलने पर भारी जनाक्रोश: हिंदू संगठनों ने बंद कराया बाजार; कसाई मंडी में 10 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर -
रविवार को नगर के 6 स्थलों पर आयोजित होंगे सेवा सेतु शिविर, नगर निगम की तैयारियां पूर्ण,केन्द्र एवं राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं एवं सेवाओं का मौके पर मिलेगा लाभ -
तेजस्विनी युवती सम्मेलन’ का भव्य आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी के तत्वाधान में हुआ विशाल आयोजन -
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: त्योहारी सीजन में चलेगी LTT-सांतरागाछी वीकली ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेन; जानें पूरा टाइम-टेबल और स्टॉपेज -
भोपाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2029 से पहले MP होगा नशा मुक्त; 255 करोड़ के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की सौगात -
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत‘ गांधी जयंती के सुअवसर पर सायना स्कूल में चौदहवां मैराथन रन फॅार ‘स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत’ का संदेश लेकर दौडे़ बच्चे एवं युवा -
अग्रसेन जयंती के द्वितीय दिवस महालक्ष्मी पूजन, महिलाओ ने क़ी सभी के सुख-समृद्धि की कामना -
अनूपपुर: युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर मां, नाना-नानी और 5 साल की बच्ची समेत 4 की हत्या; कई गंभीर घायल -
ब्रेकिंग -कुठला थाना परिसर में आत्मदाह करने वाले दलपत की मौत मामले में आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम पत्नी से पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग -
ठगी की आरोपी सपना ठाकुर पर एक और शिकंजा: खुद को नारकोटिक्स की TI बताकर 4.50 लाख ठगे; बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी
