मध्यप्रदेश

दबंग: बिजली कम्पनी मालिक से टोल टैक्स लेना मांगना पड़ा महंगा, भुगतनी पड़ रही ऐसी सजा

सीहोर। बिजली वितरण कंपनी के एक अधिकारी की कार से टोल टैक्स वसूलने पर दो टोल बूथ के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। दो दिन से दोनों जगह काम प्रभावित हो रहा है। टोल मैनेजर आरपी सिंह के मुताबिक, सीहोर-इछावर रोड पर स्थित कोनाझिर टोल बूथ पर दो दिन पहले टोल टैक्स वसूलने एक कार को रोका, तो उसमें बैठे व्यक्ति ने खुद को बिजली वितरण कंपनी का बड़ा अधिकारी बताते हुए टैक्स देने से मना कर दिया। हमने उन्हें बताया कि उनकी गाड़ियां फ्री निकालने की अनुमति नहीं है। उनसे टैक्स लिया, तो वे नाराज हो गए।

इसके बाद नापलाखेड़ी विद्युत वितरण केंद्र से जुड़े हमारे कोनाझिर और बोरदी टोल बूथ के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। केंद्र से पूछताछ करने पर पता चला कि उन्हीं अधिकारी के निर्देश पर कनेक्शन काटे हैं, जबकि हमने विधिवत कनेक्शन लिया है और नियमित बिल जमा करते हैं। टोल मैनेजर आरपी सिंह उक्त अधिकारी का नाम व पद नहीं बता पाए।

Leave a Reply

Back to top button