katniमध्यप्रदेश

कचरा नहीं, अब अपने सफाई मित्रों की चिंता – महापौर सूरी ने खुद पहुँचकर बांटे सुरक्षा कवच

कचरा नहीं, अब अपने सफाई मित्रों की चिंता – महापौर सूरी ने खुद पहुँचकर बांटे सुरक्षा कव

 

कटनी- स्वच्छ कटनी के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने वाले सफाई मित्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान को लेकर नगर पालिक निगम कटनी ने एक अनुकरणीय पहल की है।

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम परिसर स्थित एमआईसी हॉल में बुधवार को ‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ का भव्य आयोजन किया गया।

 

शिविर का मुख्य आकर्षण महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा सफाई मित्रों को सुरक्षा किट का वितरण रहा। महापौर ने अपने हाथों से सफाई मित्रों को किट प्रदान कर उन्हें सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

 

“महापौर श्रीमती सूरी द्वारा कटनी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में हमारे सफाई मित्रों का योगदान सबसे बड़ा है। सुबह 4 बजे से जो हाथ शहर को साफ करते हैं, उनकी सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। सुरक्षा किट सिर्फ एक उपकरण नहीं, बल्कि निगम परिवार की ओर से उनके प्रति सम्मान और चिंता का प्रतीक है। मैं सभी सफाई मित्रों से आग्रह करती हूँ कि वे कार्य के दौरान अनिवार्य रूप से सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।”

 

इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी एमआईसी सदस्य श्री सुभाष सिब्बू साहू जी की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री सिब्बू साहू सुबह से शाम तक स्वयं स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ खड़े रहकर पूरे शहर की सफाई व्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, जो सराहनीय है।

शिविर में कचरा संग्रहण और नाली सफाई के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां ,हैंड ग्लव्स, मास्क, गमबूट और जैकेट के सही उपयोग का लाइव डेमो सहित संक्रामक कचरे से बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूकता जैसे विषयों पर जानकारी दी गई

 

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल किट बांटना नहीं, बल्कि सफाई मित्रों में यह भावना जगाना था कि नगर निगम कटनी सदैव उनके साथ खड़ा है। उनके अथक परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उत्साहवर्धन के लिए विशेष सम्मान भी किया गया।

 

इस अवसर पर निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, एमआईसी सदस्य श्री सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, श्री उमेंद्र अहिरवार, श्रीमती बीना बैनर्जी, पार्षद श्री शशिकांत तिवारी, श्री गोविंद चावला, श्रीमती शकुंतला सोनी, एल्डरमैन श्री नरेश अग्रवाल, समाजसेवी श्री अज्जू सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी, नोडल अधिकारी श्री आदेश जैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।

 

शिविर के माध्यम से निगम प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि स्वच्छता के साथ-साथ स्वच्छता वीरों का सम्मान और सुरक्षा भी सर्वोपरि है।

Back to top button