यह है मावा का व्यापार
जिले में रजिस्टर्ड अनरजिस्टर्ड डेयरी मिलाकर 80 से ज्यादा स्थानों पर मावा बनाने का काम किया जा रहा है। एक डेयरी पर रोजाना 1 से डेढ़ क्विंटल मावा तैयार किया जाता है। औसतन एक डेयरी पर रोजाना 120 किलो मावा तैयार किया जा रहा है। डेयरी से यह मावा 120 रुपए प्रति किलो के भाव से बाजार में बेचा जा रहा है। यानी एक डेयरी से रोजाना 14 हजार 400 रुपए का मावा बेचा जा रहा है। इस तरह 80 डेयरी से रोजाना 11 लाख 52 हजार रुपए का मावा बनाया जा रहा है। इस तरह जिले से एक माह में 3 करोड़ 45 लाख 60 हजार रुपए का मावा जिले से बाहर जा रहा है।
7 माह में सिर्फ 36 सैंपल
जिले में जिस तरह से दूध डेयरी के जरिए नकली दूध और मावा का कारोबार फल-फूल रहा है, उस अनुपात में कार्रवाई नहीं हो पा रही हैं। यही वजह है कि जिले के ज्यादातर गांवों में चोरी-छिपे भट्टियां लगाकर मावा बनाने का काम किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक 1 जनवरी से 31 जुलाई तक कुल 126 सैंपल लिए हैं। इसमें 72 डेयरियों से सैंपलिंग की कार्रवाई हुई है। इनमें 8 सैंपल फेल हुए, जिन पर कार्रवाई लंबित है।
विभाग से भी जुड़े हैं तार
जिले में नकली दूध और मावा तैयार करने की डेयरी संचालकों के तार खाद्य सुरक्षा विभाग में भी जुड़े हैं। यह बात पिछले माह में उस समय सामने आई थी, जब मेहगांव एसडीएम उमा करारे डेयरियों पर कार्रवाई के लिए रवाना हुई और रास्ते में ही विभाग का बाबू देवेंद्र परमार डेयरी संचालकों को टीम आने की सूचना दे रहा था। मामला पकड़ में आने के बाद एसडीएम ने बाबू पर मेहगांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी और कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने बाबू को सस्पेंड कर दिया है।
लैब तक करते हैं कोशिश
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान दूध और मावा बनाने वाले लोग भोपाल स्थित सैंपल जांच लैब तक जाने का माद्दा रखते हैं। यही वजह है कि ज्यादातर मामलों में जांच के बाद के बाद सैंपल पास होकर आ जाते हैं। ऐसे में कई लोग कार्रवाई के बाद सीधे भिंड आकर खाद्य औषधि विभाग में आ जाते हैं।
इन डेयरियों पर नजर
इस बार खाद्य औषधि विभाग ने नकली दूध और मावा का निर्माण रोकने के लिए कुछ डेयरियों को भी चिन्हित किया है। विभाग की इस बार पंडित डेयरी भिंड, रामनिवास डेयरी मेहगांव, मां कैलादेवी डेयरी भिंड, अनुराधा डेयरी भिंड, श्री मां लक्ष्मी डेयरी, गोहद, वनखंडेश्वर डेयरी भिंड, शर्मा डेयरी भिंड, अनोध डेयरी अटेर, एआर डेयरी मेहगांव, एमएस डेयरी, गोरमी, श्री हवलदार महाराज डेयरी दबोह, श्री पतारे सरकार डेयरी दबोह, मुकेश डेयरी अटेर, बौहरे डेयरी मेहगांव, राजपूत डेयरी सोनी, विवेक डेयरी फूफ, आजी मां डेयरी मेहगांव, लक्ष्मी डेयरी अटेर रोड, राधिका डेयरी भिंड, न्यू सुरेश डेयरी भिंड, वीरेंद्र डेयरी भिंड, शिव डेयरी सालिम पुर, गिर्राज डेयरी भिंड, राशि डेयरी भिंड, रामनिवास डेयरी मेहगांव, कुशवाह डेयरी भिंड, आजिया डेयरी भिंड, मलखान डेयरी मेहगांव, ऊदल डेयरी गोरमी सहित करीब 80 डेयरियों के नाम शामिल हैं।
इनका कहना है
खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ हमारी टीमें समय-समय पर कार्रवाई करती हैं। इस माह कार्रवाई में तेजी आई है। हमारी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी – सतीश धाकड़, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, भिंड
-
दमोह में गोवंश के अवशेष मिलने पर भारी जनाक्रोश: हिंदू संगठनों ने बंद कराया बाजार; कसाई मंडी में 10 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर -
रविवार को नगर के 6 स्थलों पर आयोजित होंगे सेवा सेतु शिविर, नगर निगम की तैयारियां पूर्ण,केन्द्र एवं राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं एवं सेवाओं का मौके पर मिलेगा लाभ -
तेजस्विनी युवती सम्मेलन’ का भव्य आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी के तत्वाधान में हुआ विशाल आयोजन -
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: त्योहारी सीजन में चलेगी LTT-सांतरागाछी वीकली ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेन; जानें पूरा टाइम-टेबल और स्टॉपेज -
भोपाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2029 से पहले MP होगा नशा मुक्त; 255 करोड़ के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की सौगात -
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत‘ गांधी जयंती के सुअवसर पर सायना स्कूल में चौदहवां मैराथन रन फॅार ‘स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत’ का संदेश लेकर दौडे़ बच्चे एवं युवा -
अग्रसेन जयंती के द्वितीय दिवस महालक्ष्मी पूजन, महिलाओ ने क़ी सभी के सुख-समृद्धि की कामना -
अनूपपुर: युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर मां, नाना-नानी और 5 साल की बच्ची समेत 4 की हत्या; कई गंभीर घायल -
ब्रेकिंग -कुठला थाना परिसर में आत्मदाह करने वाले दलपत की मौत मामले में आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम पत्नी से पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग -
ठगी की आरोपी सपना ठाकुर पर एक और शिकंजा: खुद को नारकोटिक्स की TI बताकर 4.50 लाख ठगे; बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी -
एड्स जागरूकता को लेकर कार्यशाला, विद्यार्थियों ने जाना बचाव का महत्व -
सेवा सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. सुषमा श्रीवास्तव व प्राध्यापक डॉ. सुमन पुरवार का सम्मान -
गड्ढे में जाने के बाद अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, किशोर की मौत -
अवकाश दिवस में भी बकाया जलकर पर छूट का नागरिक उठा रहे भरपूर लाभ,सुभाष चौक शिविर सहित निगम एवं जोन कार्यालयों के कैश काउंटर खुले -
कुठला थाने में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले व्यक्ति की मौत चोरी के मामले में बेटे के जेल जाने और पत्नी को आरोपी बनाए जाने से था नाराज -
झाड़ियों में छिपाकर रखा था 558 पाव शराब का जखीरा नाबालिग के कब्जे से 104 लीटर अवैध देशी शराब जब्त, कीमत करीब 50 हजार रुपये -
स्वच्छता और नशामुक्ति का संकल्प लेकर मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ,एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश -
स्वच्छ भारत दिवस के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर कटनी में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम -
3 करोड़ की शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण राजस्व, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई -
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन
