मध्यप्रदेश
त्योहारों के लिए तैयार है नकली मावा, अनरजिस्टर्ड पर नहीं हो रही कार्यवाही

भिंड। जिले में 126 से ज्यादा डेयरियों पर मावा बनाया जा रहा है। यहां तैयार मावा ग्वालियर-भोपाल के साथ देश के बड़े शहरों में जा रहा है। एक डेयरी पर औसतन रोजाना 1 से डेढ़ क्विंटल मावा तैयार होता है। यानी जिले में रोजाना 10 लाख रुपए से ज्यादा करीब 1 टन मिलावटी मावा का कारोबार है। महीने में यह टर्नओवर 3 करोड़ से ज्यादा का है। हालांकि जिले में 80 रजिस्टर्ड डेयरियों के अलावा अनरजिस्टर्ड डेयरियों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में व्यापार का टर्नओवर और ज्यादा भी हो सकता है।








