Site icon Yashbharat.com

तेजाब हमले के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे डिंडौरी के वकील

vakeel

डिंडौरी। तेजाब हमले की दिल दहला देने वाली वारदात को लेकर जिला अधिवक्ता संघ ने फैसला किया है कि संघ के सदस्य वकील आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे। इस बीच कलेक्टर अमित तोमर ने पीड़ित दोनों छात्राओं को तीन-तीन लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष यूके पटेरिया ने बताया कि सभी सदस्यों ने एकमत होकर आरोपियों की पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है। इधर, पुलिस ने न्दोनों आरोपी नीरज पड़वार और चुल्लू उर्फ भीमसेन को एक दिन की रिमांड में लेते हुए पूछताछ की है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नीरज ने 9 फरवरी को गाड़ासरई के बजाग मार्ग में स्थित ज्वेलरी दुकान संचालक प्रियांशु सोनी से एसिड खरीदा था। पुलिस प्रियांशु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

स्कूल के पीछे बॉटल में लगाया था टेप

नीरज ने बताया कि उसने 9 फरवरी को गाड़ासरई स्कूल के पीछे ही तेजाब फेंकने वाली बॉटल में चारों ओर से टेप चिपकाया था ताकि बॉटल पकड़ने में आसानी रहे और किसी को एसिड नजर भी नहीं आए। दूसरे आरोपी चुल्लू के भाई की शादी लिखनी गांव में ही हुई है। रिश्ते में छात्राएं चचेरी साली भी लगती हैं। पुलिस की मानें तो चुल्लू भी छात्राओं से नाराज था और इसी के चलते उसने नीरज के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

Exit mobile version