Site icon Yashbharat.com

तबियत को लेकर चल रही अफवाह पर कटनी कलेक्टर बोले-मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक, जिले वासी स्वस्थ रहें यही कामना

wp 1618386410244

कटनी। जिलेवासियों की कृपा से मेरा स्वस्थ बिल्कुल ठीक है और आप सभी का स्नेह बना रहेगा तो आगे भी स्वस्थ रहंूगा। यह बात कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने उनके स्वास्थ्य को लेकर उड़ रही खबरों को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

कलेक्टर श्री मिश्रा आज दोपहर दिगम्बर जैन स्कूल में बनाए गए सेम्पल कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। पत्रकारों से बात करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सेम्पल कलेक्शन सेंटर में अव्यवस्थाओं की शिकायत मिल रही थी।

जिसको लेकर आज निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिले में केस लगातार बढ़ते जा रहे है। उसे रोकने की दिशा में शहर के सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है।

उन्होंने बताया कि कल से यहां ऑनलाइन व्यवस्था लागू की जा रही है। यदि यह व्यवस्था कारगर होती है तो मैनुअल टोकन को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की है कि जैन स्कूल में निर्धारित संख्या में ही सेम्पल हो रहे हैं। ऑनलाइन टोकन लेने के बाद ही यहां सेम्पल कराने के लिए आएं।

Exit mobile version