उसने भाई के ट्विटर अकाउंट से सीएम शिवराज सिंह चौहान को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि दोनों को जमानत भी मिल गई है। पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस मकरंद देउस्कर ने बताया कि जितेन्द्र के पुराने रिकॉर्ड को पुलिस खंगाल रही है। जितेन्द्र ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने के लिए जिस सिम का उपयोग किया था, वह उसके भाई भरत के नाम पर है।
यह किया था ट्वीट
पुलिस के मुताबिक ट्विटर पर जितेंद्र ने लिखा था कि अगर सीएम शिवराज सिवनी आए तो वह सीएम को जान से मार देगा। जितेंद्र व उसके भाई ने 5 से 7 अगस्त के बीच पांच बार सीएम को धमकी भरा मैसेज भेजा था। साइबर क्राइम पुलिस ने धमकी भरा मैसेज भेजने वालों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है। सगे भाइयों ने सीएम को धमकी भरे मैसेज क्यों भेजे। इस बात का पता लगाने में साइबर क्राइम पुलिस जुटी हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 506, 507, 66, 66 सी आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
गंभीर बीमारी से ग्रसित है जितेंद्र अर्जुनवार
जितेंद्र अर्जुनवार खून से जुड़ी सिकलसेल एनीमिया बीमारी से पीड़ित है। पाकिस्तान जेल से रिहा होने के बाद सरकार व स्थानीय प्रशासन ने जितेंद्र को इलाज के लिए जरूरी मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था। पाकिस्तान बॉर्डर से रिहा होने के बाद जितेंद्र को इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था। यहां पर उसे बीमारी से जुड़ी जरूरी दवाइयां मुहैया कराई गई थीं। वहीं सिवनी पुलिस ने भी परिवार से मदद की बात कही थी। जितेंद्र को घर लाने के लिए सिवनी पुलिस ने 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी थी। आगे की जरूरतों के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने को कहा गया था।
12 अगस्त 2013 को पाकिस्तान ने किया था गिरफ्तार
बिना बताए घर से निकले बरघाट के जितेंद्र अर्जुनवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने 12 अगस्त 2013 को भारतीय सीमा से 35 किमी दूर सिंध छावनी क्षेत्र में गिरफ्तार किया था। जितेंद्र पानी की तलाश में एलओसी पार कर पाकिस्तान में दाखिल हो गया था। बाद में उसे पाकिस्तान की जेल में कैद कर रखा गया था। अप्रैल 2018 में भारतीय नागरिकता की पुष्टि होने के बाद जितेंद्र को मई 2018 में कराची की मलिर जेल से पाकिस्तान सरकार ने रिहा किया था।
इनका कहना है
जितेंद्र ने परेशानी के संबंध में कभी कोई संपर्क नहीं किया। इलाज के लिए पूर्व में पुलिस ने हरसंभव मदद की थी। धमकी देने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
-गोपाल खांडेल, एएसपी
सीएम शिवराज सिंह के ट्विटर अकाउंट को स्टेट साइबर सेल द्वारा मॉनीटर किया जाता है। स्टेट साइबर सेल बुधवार रात स्थानीय पुलिस की मदद से सीएम को ट्विटर पर धमकी भरा संदेश भेजने वाले जितेंद्र अर्जुनवार (32) व उसके भाई भरत अर्जुनवार (25) को गिरफ्तार कर भोपाल ले गई है।
-विवेकराज सिंह, एसपी, सिवनी
जितेन्द्र के पुराने रिकॉर्ड को पुलिस खंगाल रही है।
पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस मकरंद देउस्कर
-
दुर्गा मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, आज से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ -
रीठी अध्ययन केन्द्र में गांधी जयंती का हुआ आयोजन,सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृद्धजनों का किया गया सम्मान -
समाजसेवी सुनील तलुज़ा ने माधव नगर के तालाब की सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था की मांग -
सेवा सेतु शिविर में वार्ड स्तर पर नागरिकों को मिला शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ,नगर के विभिन्न 6 स्थानों पर आयोजित शिविरों में महापौर जिला अध्यक्ष एवं पार्षदगणों ने सहभागिता कर, किया हितलाभ का वितरण -
नगर निगम एवं जोन कार्यालयों में आयोजित सेवा सेतु शिविरों में नागरिकों को मिला शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ,‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के तहत 6 स्थानों पर आयोजित हुए मेगा शिविर, मौके पर हो रही आवेदन, पंजीयन एवं आवश्यक कार्यवाही -
स्वामित्व योजना के काम से विरत पटवारियों पर कार्रवाई के विरोध में संघ मुखर 24 घंटे बाद भी निलंबन और वेतन वृद्धि रोकने के आदेश वापस नहीं, आज से ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार का ऐलान -
दमोह में गोवंश के अवशेष मिलने पर भारी जनाक्रोश: हिंदू संगठनों ने बंद कराया बाजार; कसाई मंडी में 10 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर -
रविवार को नगर के 6 स्थलों पर आयोजित होंगे सेवा सेतु शिविर, नगर निगम की तैयारियां पूर्ण,केन्द्र एवं राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं एवं सेवाओं का मौके पर मिलेगा लाभ -
तेजस्विनी युवती सम्मेलन’ का भव्य आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी के तत्वाधान में हुआ विशाल आयोजन -
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: त्योहारी सीजन में चलेगी LTT-सांतरागाछी वीकली ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेन; जानें पूरा टाइम-टेबल और स्टॉपेज -
भोपाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2029 से पहले MP होगा नशा मुक्त; 255 करोड़ के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की सौगात -
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत‘ गांधी जयंती के सुअवसर पर सायना स्कूल में चौदहवां मैराथन रन फॅार ‘स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत’ का संदेश लेकर दौडे़ बच्चे एवं युवा -
अग्रसेन जयंती के द्वितीय दिवस महालक्ष्मी पूजन, महिलाओ ने क़ी सभी के सुख-समृद्धि की कामना -
अनूपपुर: युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर मां, नाना-नानी और 5 साल की बच्ची समेत 4 की हत्या; कई गंभीर घायल -
ब्रेकिंग -कुठला थाना परिसर में आत्मदाह करने वाले दलपत की मौत मामले में आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम पत्नी से पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग -
ठगी की आरोपी सपना ठाकुर पर एक और शिकंजा: खुद को नारकोटिक्स की TI बताकर 4.50 लाख ठगे; बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी -
एड्स जागरूकता को लेकर कार्यशाला, विद्यार्थियों ने जाना बचाव का महत्व -
सेवा सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. सुषमा श्रीवास्तव व प्राध्यापक डॉ. सुमन पुरवार का सम्मान -
गड्ढे में जाने के बाद अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, किशोर की मौत -
अवकाश दिवस में भी बकाया जलकर पर छूट का नागरिक उठा रहे भरपूर लाभ,सुभाष चौक शिविर सहित निगम एवं जोन कार्यालयों के कैश काउंटर खुले
