Site icon Yashbharat.com

ट्विटर पर फैन ने मांगी माला, एक हफ्ते में PM मोदी ने भिजवा दिया घर

modi

नेशनल डेस्‍क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पोशाक को लेकर अक्सर चर्चा के केंद्र में रहते हैं. वह डिजाइनर कपड़ों के शौकिन हैं. पंचायती राज दिवस के दिन एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जो माला पहनी थी वह राबेश कुमार सिंह नाम के व्यक्ति को पसंद आ गई जिसे प्रधानमंत्री ने अपने प्रशंसक को देकर उसका दिल जीत लिया.

दरअसल, राबेश कुमार सिंह ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए माला की तारीफ की थी और उसे पाने की चाहत व्यक्त की. ऐसे में क्या था…प्रधानमंत्री ने भी अपने प्रशंसक की मांग का ख्याल रखा और वह उन्हें हफ्तेभर में भेज दी.

Rabesh Kumar Singh@RabeshKumar

प्रधानमंत्री @narendramodi जी नमस्ते
आप को पंचायती राज दिवस पर सुन रहा था, बहुत ही सुन्दर उद्बोधन
आप के गले में सोने के रंग जैसा माला देखा बहुत ही अच्छा लगा, क्या ये माला मुझे सकता है | #PanchayatiRajDay pic.twitter.com/rbcrs8hwaXpic.twitter.com/5M5KttA6dL

राबेश कुमार सिंह ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री मोदी जी नमस्ते. आप को पंचायती राज दिवस पर सुन रहा था, बहुत ही सुंदर उद्बोधन. आप के गले में सोने के रंग जैसी माला देखी बहुत ही अच्छी लगी, क्या ये माला मुझे मिल सकती है.

बाद में प्रधानमंत्री मोदी बकायदा राबेश कुमार सिंह को पत्र लिखा और कहा, राबेश जी ट्विटर पर आपका संदेश पढ़ा. आपने लिखा है कि मंडला में पंचायती राज दिवस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान जो माला मुझे पहनाई गई थी वह आपको पसंद आई. पत्र के साथ उपहार स्वरूप यह माला भेज रहा हूं.पीएम मोदी से उपहार स्वरूप माला पाकर राबेश सिंह ने भी खुशी जाहिर की है.

Exit mobile version