jabalpur

ट्रेक के उपर खड़ा हो ट्रकःबड़ी दुर्घटना टली दो गाड़ियां हुई प्रभावित

जबलपुर। आज दोपहर अधारताल रेलवे फाटक को क्रास करते समय एक ट्रक का डीजल अचानक खत्म हो जाने से वह बीच ट्रेक पर ही खड़ा हो गया गेट मेन जब इस घटना को देखा तो उसने इसकी सूचना फौरन डिप्टी एसएस को दी सूचना मिलते ही दोनों ओर लाल बत्ती कर दी गई इस घटना मे मुंबई की ओर जाने वाली भागलपुर एक्सप्रेस अधारताल के फाटक आने के पहले खड़ी हो गई वहीं जबलपुर से कटनी की ओर जाने वाली पैसेजर भी जबलपुर से खुलते ही खड़ी हो गई।

इस दौरान दोनों गाड़ियां अपने निर्धारित समय से 15 मिनट लेट हुई।

इस संबंध मे रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12 बजे के लगभग अधारताल से एक ट्रक कोल्ड ड्रिंक भर कर शहडोल जाने के लिये रवाना हुआ था उक्त ट्रक जैंसे ही अधारताल रेलवे फाटक क्रास कर रहा था इसी दौरान उसकी गाड़ी का डीजल खत्म हो गया जिससे वह मौके पर ही खड़ा हो गया यह तो अच्छा हुआ कि गेट मेन ने जैसे ही ट्रक को ट्रेक पर खड़ा हुआ देखा तो उसने इसकी सूचना संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी जिससे तत्काल रेलवे अमला हरकत में आया और अप-डाउन में लाल बत्ती कर दी गई यदि इस दौरान थोड़ी भी चूक हो जाती तो किसी भी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।
अन्य वाहनों की मदद से अलग हुआ ट्रक
इस घटना की सूचना रेलवे सुरक्षा बल को मिलते ही एसआई महेश प्रसाद मिश्रा हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और अन्य वाहनों की मदद से ट्रेक पर खड़े ट्रक को अलग कराया गया और इसके बाद इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई तब कहीं 15 मिनट के बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हुआ। आरपीएफ ने ट्रक को अपने कब्जे मे लेने के बाद चालक के विरूद्ध रेलवे अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।फोटोः सुगन जाट

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply