कटनी-एएसआई के पुत्र ने लगाई फांसी
कटनी। झिंझरी स्थित पुलिस लाइन में एक पुलिस अधिकारी के 13 वर्षीय पुत्र के द्धारा फांसी लगाकर आत्मवध की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन के शासकीय आवास में निवासरत सहायक उपनिरीक्षक विनोद सिंह के 13 वर्षीय पुत्र हर्षवर्धन सिंह ने गतदिवस आत्महत्या करने की नियत से फांसी लगा ली। हर्षवर्धन के फांसी पर झूलते ही परिजनों ने देख लिया और उसे फांसी के फंदे से उतार कर तत्काल कचहरी चौक स्थित एमजीएम अस्पताल लेकर आए।
जहां उसका वेंटीलेटर में रखकर उपचार किया जा रहा है तथा हालत सुधार पर बताई जा रही है। इसके अलावा आजाद चौक में डिवाइडर से तथा माधवनगर में पेड़ से टकराकर घायल हुए बाइक सवार क्रमशः आदर्श कालोनी निवासी 50 वर्षीय अर्जुन सिंह हरजीत सिंह व माधवनगर निवासी 28 वर्षीय शुभम आमले सोहनलाल को भी एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बरगवां क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए शिवाजी नगर कुठला निवासी 42 सुशील कुमार पिता रमेश साहू व छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई एक वर्षीय मासूम विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत गुनौर निवासी प्रियांशी वर्मा पिता सज्जन वर्मा का भी एमजीएम अस्पताल में उपचार जारी है।








