jabalpur

ननि की बैठक में भाजपाईयों में ही तकरार

जबलपुर। नगर निगम जबलपुर की आज आयोजित धारा 30 के तहत बुलायी गयी बैठक की शुरुआत में ही पूर्व में एक महिला पार्षद द्वारा धरना दिये जाने और बाद में उसे अपमानित किये जाने का आरोप लगाने को लेकर भाजपा के पार्षदों के बीच ही आपस में तकरार शुरू गयी।

महिला पार्षद के अपमान और जल समस्या को लेकर गहमागहमी

बताया जाता है कि इस मुद्दे को सबसे पहले वार्ड क्रमांक 77 के पार्षद राजू पटेल ने उठाया और इस पर जमकर आपत्ति जतायी। उनका कहना था कि एक तो पार्षदों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता और महिला पार्षद अपने वार्ड की समस्या को लेकर धरने पर बैठती है तो उसे अपमानित किया जाता है। धरने पर बैठने वाली महिला का नाम ललिता सिंह बताया गया है।

nagar nigam jabalpur

हालांकि यह मामला पुराना है। इस मामले को लेकर नवीन रिछारिया ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया जबकि भाजपा के ही दूसरे पार्षद इस मामले में तीखी नोंकझोंक करते रहे। कुछ पार्षदों ने तो एमआईसी सदस्य नवीन रिछारिया के इस्तीफे की मांग भी कर डाली। इस पूरे मामले में राजू पटेल के अलावा कमलेश अग्रवाल, सतवीर जाट और कमलेश अग्रवाल भी शामिल हो गए। और अपनी अपनी बात रखते रहे जिसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके पूर्व पार्षद मंजुला मिश्रा ने उनके वार्ड में व्याप्त जल संकट को लेकर सत्तापक्ष पर सवाल उठाते हुए पानी की आपूर्ति व्यवस्थित करने और वार्ड में जल संकट की स्थिति का मुद्दा उठाया। समाचार के लिखे जाने तक बैठक में 12 बजे के बाद तक हंगामे और तकरार की स्थिति बनी हुई थी।
पार्षद राजू पटैल बैठ गये धरने पर
हंगामे के बीच स्थिति ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब महिला के अपमान की आवाज बुलंद करने वाले पार्षद राजू पटेल अध्यक्ष की आसंदी के बाद धरने पर बैठ गये और मांग करने लगे कि पहले महिला के साथ जो अभद्रता हुई है उस पर बात होनी चाहिए। राजू पटेल के धरने के बैठने के बाद तक हंगामा जारी था।

Leave a Reply

Back to top button