Latest

जनगणना 2027: 16 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना

जनगणना 2027: 16 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना foto
जनगणना 2027: 16 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना foto

कटनी। जनगणना 2027: 16 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के प्रथम चरण की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान आम नागरिकों को “स्व-गणना (Self Enumeration)” के माध्यम से घर बैठे अपने परिवार और घर की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने की सुविधा दी गई है।जिला प्रशासन ने सभी शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की है, ताकि जनगणना कार्य को समय पर और सही तरीके से पूरा किया जा सके।

जनगणना 2027: 16 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री आशीष तिवारी ने समय-सीमा बैठक में तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें और अपने परिवार का विवरण भी सही-सही भरें।

 ऑनलाइन पोर्टल से होगी सुविधा

स्व-गणना के लिए भारत सरकार ने एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल [https://se.census.gov.in](https://se.census.gov.in) उपलब्ध कराया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर, कार्यालय या किसी भी स्थान से अपनी जानकारी भर सकते हैं। यह सुविधा 16 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होगी।

दो चरणों में होगी जानकारी दर्ज

इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से दो प्रकार का डेटा लिया जाएगा

मकान सूचीकरण: घर की संरचना, स्वामित्व और सुविधाओं की जानकारी
जनसंख्या विवरण: परिवार के सदस्यों की उम्र, शिक्षा, व्यवसाय आदि की जानकारी

स्व-गणना पूरा करने के बाद एक यूनिक आईडी जनरेट होगी, जिसे बाद में जनगणना कर्मचारी को दिखाना होगा, जिससे डेटा का सत्यापन आसान हो जाएगा।

 प्रशासन की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सभी जानकारी सही और सटीक रूप से भरें, क्योंकि यह राष्ट्रीय जनगणना का महत्वपूर्ण हिस्सा है और देश की योजनाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम