Site icon Yashbharat.com

Jabalpur: जेपी नगर और अधारताल में मिले 3 पॉजिटिव, 2 पहले से इलाजरत एक कांटेक्ट ट्रेसिंग संक्रमित

lockdown 4

जबलपुर। (यशभारत ब्रेंकिंग@आशीष शुक्ला।) जबलपुर में आज शाम आई रिपोर्ट में जयप्रकाश नगर तथा अधारताल में 3 लोगों के सेम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं।

इनमें से अधारताल के दो मरीज पहले से ही मेडिकल में इलाजरत हैं, जबकि एक जेपी नगर वाला पॉजिटिव कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के तहत पॉजिटिव बना है। राहत की बात यह है कि यह तीनों ही  सम्भावित संदिग्ध मरीज की श्रेणी में आये हैं।

 

आपको बता दें कि सुबह तक आई सभी रिपोर्ट निगेटिव आई थीं। यहां तक कि 2 नवजात की रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी लेकिन शाम होते होते जेपी नगर तथा अधारताल के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब चिंता ये बढ़ गई कि आने वाले दिनों में जबलपुर कोरोना पॉजिटिव मामलों में दोहरा शतक लगाने के करीब पहुंच जाए तो आश्चर्य नहींं होगा।

Exit mobile version