Site icon Yashbharat.com

जेएमसी अमले ने शुरू की अवैध होर्डिंग हटाने की कार्यवाही

DSC 4099

जबलपुरएयभाप्र। शासन द्वारा जारी नई नीति एवं माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेशों के परिपालन में आज प्रातरू 10 बजे से शहर के सभी अवैध होर्डिंग्स को हटाने की कार्रवाई बड़े पैमाने पर प्रारंभ कर दी गई हैं। होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई के संबंध में निगमायुक्त चन्द्रमौलि शुक्ल के निर्देश पर अपर आयुक्त आरके शर्मा द्वारा सभी संबंधितों की बैठक ण् बैठक में निर्णय लिया गया था। अभियान का प्रारंभ सिविल लाइन स्थित इलाहाबाद बैंक चौराहे से हुआ। शहर के सभी होर्डिंग्स को हटाने की कार्रवाई सख्ती के साथ की जायेगीण् उन्होंने बताया कि होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई के लिए अलग अलग दस दल गठित किये गए। जिसमें सभी वरिष्ठ अधिकारियों को दल का प्रभारी नियुक्त किया गया हैण् सभी दल प्रभारी अपने अपने दल के सदस्यों के साथ कार्रवाई प्रारंभ करेगें और अवैध होर्डिंग्स को हटाकर कार्रवाई का प्रतिवेदन शाम 5 बजे तक निगमायुक्त चन्द्रमौलि शुक्ल के समक्ष प्रस्तुत करेगेंण् उल्लेखनीय है कि होर्डिंग्स को हटाये जाने के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय ने नगर निगम को आदेश जारी किया है जिसके तहत् कार्रवाई प्रारंभ की जा रही हैं।

Exit mobile version