Site icon Yashbharat.com

जुआ-सट्टे पर लगातार पड़ रहे छापों से अपराधी दहशत में

जबलपुर प्रतिनिध। नयी सरकार के सत्ता संभालते ही पुलिस भी मुस्तैद नजर आ रही है। जुआ-सट्टे पर लगातार पड़ रहे छापों से अपराधी दहशत में हैं। वहीं अब स्मैक तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए एसपी अमित सिंह के निर्देश पर अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस की दबिश देखकर तस्कर अंडरग्राउंड हो गए हैं और वह बड़ी ही सावधानी से अपना काम कर रहे हैं। जिसके लिए अब एसपी अमित सिंह ने तस्करों की सूचना देने वालों को विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की है। सूचना देने के लिए एसपी श्री सिंह ने अपना वाट्सएप नंबर भी जारी कर दिया है।
मुखबिरों को किया गया अलर्ट
तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए सभी थाना और क्राइम ब्रांच की टीम को अलर्ट किया गया है। टीम के सदस्यों ने स्मैक पीने वाले और अपने मुखबिरों को अलर्ट किया है। ताकि वह तस्करी करने वालों की सूचना दे सकें।
जाओ ईंट के नीचे से निकाल लेना सामान
तस्करों ने पुलिस की सख्ती को देखते हुए नए तरीके निकाले हैं। इसमें वह रुपए कहीं और लेते हैं और स्मैक कहीं भी रख देते हैं। स्मैक की पु?िया ईंट के नीचे, जमीन में चीप के नीचे दबाकर रखते हैं। कितने रुपए की स्मैक कहां रखी है, वहां तस्कर नशा करने वालों को भेज देते हैं। स्मैक पीने वाला वहां जाकर अपनी पुडिय़ा निकाल लेता है।
नए व्यक्ति को देखते ही बन जाते है अंजान
क्राइम ब्रांच की टीम को कई बार सूचना मिली कि यहां से तस्कर स्मैक बेच रहा है। पुलिस ने योजना बनाकर तस्कर के पास अपने लोगों को स्मैक खरीदने के लिए भेजा। नए व्यक्ति को देखते ही तस्कर सावधान हो जाते हैं उस व्यक्ति के सामने अंजान हो जाते है।

Exit mobile version