मध्यप्रदेश

जुआ खेल रहे लोग गिरफ्तार, यहां के पांच सिपाही भी शामिल

भोपाल।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पॉश कॉलोनी में जुए के एक अड्डे का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने मौके से 22 जुआरियों को गिरफ्तार किया हैं. आरोपियों के पास से एक लाख रुपए से ज्यादा बरामद की गई है.  बताया जा रहा है कि आरोपियों में से तीन एसटीएफ और 2 बटालियन के जवान हैं.

जानकारी के अनुसार, हबीबगंज टीआई वीरेंद्र चौहान को सूचना मिली थी कि चार इमली के पास ज्योति फुलेनगर में कुछ लोग जुआ खेल रहे है. सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने बुधवार रात को जुए के अड्डे पर दबिश देते ही हडकंप मच गया. पुलिसकर्मियों को देखते हुए जुआरी भागने लगे, लेकिन पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 22 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया.

टीआई के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से 1,20000 जब्त किए है. सूत्रों की माने तो यह जुआ एक सीनियर पुलिस अधिकारी के बंगल पर खेला जा रहा था. जब इस मामले मे पुलिस अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने साफ-साफ इनकार कर दिया.

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. खास बात है कि जुआ खेलने पकड़े गए तीन लोग एसटीएफ और 2 बटालियन के जवान हैं. इस मामले में आईजी जयदीप प्रसाद का कहना है कि पकड़े गए 22 लोगों में शामिल पांचों पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply