जीतू पटवारी के विवादित बोल से सोशल मीडिया में घमासान: अब दे रहे ये सफाई

इंदौर। अक्सर विवादों में घिर जाने वाले इंदौर के राऊ से कांग्रेस विधायक और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी फिर नई परेशानी में घिर गए हैं। दरअसल जीतू पटवारी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद वे विवादों में घिर गए हैं। इस वीडियो में पटवारी घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और चुनाव में जिताने के लिए समर्थन की मांग कर रहे हैं। मतदाताओं का आशीर्वाद लेने के दौरान पटवारी ने कथित रूप से कहा कि आपको मेरी लाज रखना है, पार्टी गई तेल लेने।

वीडियो चर्चाओं में आ गया है। इस वीडियो में जीतू पटवारी जनसंपर्क करते हुए घर-घर जा रहे हैं। इसी दौरान वे घर में पहुंचे और वहां मौजूद बुजुर्ग दम्पत्ति के पैर छूकर आशीर्वाद मांगा। इसी दौरान जीतू कथित रूप से ये बोल गए कि आपको मेरी लाज रखना है, पार्टी गई तेल लेने।

जीतू पटवारी ने दी सफाई

इधर अपने बयान से विवादों में घिरने के बाद जीतू पटवारी ने पूरे मामले को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया। पटवारी ने वायरल वीडियो के बारे में कहा कि वे तो भाजपा के बारे में कह रहे थे। वीडियो में जिस परिवार से वो मिल रहे हैं वो परिवार भाजपा का है, इसलिए उन्होंने कहा कि वो तो उनका ध्यान रखे, उनकी पार्टी गई तेल लेने।

फिलहाल चुनावी मौसम में ऐसे वीडियो का वायरल होने से जीतू पटवारी विवादों में जरुर घिर गए हैं। इससे पहले भी किसान आंदोलन के दौरान सामने आए एक वीडियो में पटवारी किसानों को भड़काते नजर आए थे और उस समय भी वे विवादों में घिर गए थे।

Exit mobile version